समस्तीपुर, जुलाई 11 -- Samastipur News: ताजपुर, निसं। अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) ने ताजपुर प्रखंड के मौलानाचक एवं सरसौना गांव में सदस्यता अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह एवं खेग्रामस प्रखंड अध्यक्ष प्रभात रंजन गुप्ता ने किया। इस दौरान 45 लोगों ने खेग्रामस की सदस्यता ग्रहण की। नेताओं ने कहा कि भूमिहीन एवं गरीब परिवारों को वासभूमि और आवास उपलब्ध कराने, रद्द किए गए राशन कार्डों को पुनर्बहाल करने, योगियामठ, बहेलिया टोला जर्जर सड़क निर्माण करने तथा विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर खेग्रामस और भाकपा माले के द्वारा आगामी 25 जुलाई को ताजपुर प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का घेराव किया जाएगा। ग्रामीणों ने कहा गरीब परिवारों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्द...