Samastipur News: खानपुर में सभी राजकीय नलकूप बंद
समस्तीपुर, अगस्त 30 -- Samastipur News: खानपुर। उन्नीस पंचायतों वाला खानपुर प्रखंड में सभी राजकीय नलकूप बंद पड़े हैं। सिंचाई के लिए किसान दर-दर भटक रहे हैं। खेतों में सिंचाई नहीं होने के कारण दरारें फट रही है। सिंचाई की समस्या से किसान परेशान हैं। पर्याप्त बारिश नहीं होने और तेज धूप के कारण धान के खेतों में दरारें फटने लगी हैं।
किसानों की परेशानी सभी पंचायतों में लगे राजकीय नलकूप बंद पड़े हैं। किसानों का कहना है कि धान की फसल के लिए समय पर पानी मिलना बेहद जरूरी है। समय पर सिंचाई नहीं होने से फसल प्रभावित होती है और उत्पादन में कमी आती है। इसका सीधा असर किसानों की आमदनी पर पड़ता है। किसानों के मुताबिक खेती में पहले से ही लागत अधिक हो रही है। ऐसे में सिंचाई की समुचित व्यवस्था नहीं होने से उनकी परेशानी और बढ़ गई है। अत्यधिक गर्मी और तेज धूप के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.