Samastipur News: खाद्यान्न व्यवसायी संघ ने पुण्य तिथि पर राम अवतार सर्राफ को किया याद
समस्तीपुर, जुलाई 28 -- Samastipur News: दलसिंहसराय। शहर के गोलापट्टी में मंगलवार को खाद्यान्न व्यवसायी संघ ने बिहार खाद्यान संघ पटना के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष एवं समाजसेवी राम अवतार प्रसाद सर्राफ की 8 वीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया। संघ के प्रदेश नेता संतोष कुमार सुरेका के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि व्यवसायियों की समस्याओं के समाधान में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। कार्यक्रम में संघ के स्थानीय अध्यक्ष सुधीर कुमार चौधरी, व्यवसायी सुनील कुमार साह, अवधेश कुमार साह, विजय साह, राम विलास साह, विश्वनाथ साह, राकेश कुमार साह, श्याम सुंदर साह, सुशील चमडिया, अमरजीत साह, सुधीर कुमार साह, सुशील शर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.