Samastipur News: खतुआहा में बिजली संकट बरकरार, ग्रामीणों में आक्रोश
समस्तीपुर, अगस्त 30 -- Samastipur News: खानपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के दिनमानपुर दक्षिणी पंचायत स्थित खतुआहा गांव के वार्ड 1, 10 एवं 11 में कई दिनों से बिजली की समस्या बनी हुई है। उपभोक्ताओं की शिकायत पर बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता आनंद कुमार ने खानपुर जेई को नया ट्रांसफार्मर लगाने और जर्जर केबल बदलने का निर्देश दिया था, लेकिन अब तक काम नहीं हो सका है। इससे उपभोक्ताओं में आक्रोश बढ़ रहा है। बिजली संकट के कारण नल-जल आपूर्ति भी प्रभावित है और लोगों को पानी के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। बताया गया कि डेकारी फीडर से जुड़े खतुआहा गांव में ट्रांसफार्मर व केबल पर अत्यधिक लोड है। मानव बल के अनुसार बार-बार केबल में आग लगने और शॉर्ट सर्किट के कारण तार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। समस्या का जल्द समाधान नहीं होने पर किसी बड़ी दुर्घटना की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.