Samastipur News: खजूरी चौक पर आधा दर्जन दुकानों में चोरी
समस्तीपुर, सितम्बर 28 -- Samastipur News: सरायरंजन, निसं। घटहो थाना क्षेत्र के खजूरी चौक पर रविवार की देर रात चोरों ने ताला तोड़कर और पल्ला उखाड़कर आधा दर्जन दुकानों से नगदी व सामान सहित करीब तीन लाख रुपये से अधिक की चोरी कर ली। सोमवार की सुबह जब दुकानदार अपनी दुकान खोलने पहुंचे, तो ताले टूटा देख उन्हें घटना की जानकारी मिली। पीड़ित दुकानदारों में शंभू सिंह, राम इकबाल महतो, वशिष्ठ महतो, सावन कुमार आदि शामिल हैं। उधर, इस घटना से आक्रोशित दुकानदारों ने खजूरी चौक पर पुलिस गश्त बढ़ाने, चौक पर सीसीटीवी कैमरे लगाने और चोरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम किया। हालांकि कुछ देर के लिए ही सड़क जाम हुआ। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची घटहो थाना पुलिस ने लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त करवाया। घटहो थानाध्यक्ष रजनीश रंजन ने बताया कि द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.