समस्तीपुर, सितम्बर 5 -- Samastipur News: समस्तीपुर। जिले में अपराध नियंत्रण और लंबित कांडों के निष्पादन को लेकर शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मासिक क्राइम मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि अपराध नियंत्रण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि अपने-अपने थाना क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए थानाध्यक्ष अधिक सक्रिय और जवाबदेह होकर काम करें। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: गंभीर एवं संवेदनशील कांडों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान करेंबैठक में चर्चा बैठक के दौरान एसपी ने बारी-बारी से सभी थानों के थानाध्यक्षों से उनके क्षेत्र में दर्ज कांडों और अपराध की स्थिति की जानकारी ली। हत्या, लूट, गृहभेदन, आर्म्स एक्ट, वाहन चोरी समेत वि...