Samastipur News: कौवा चौक पर दिनदहाड़े एक लाख की लूट
समस्तीपुर, जुलाई 9 -- Samastipur News: मोरवा। हलई थाना क्षेत्र के कौवा चौक पर बुधवार की दोपहर बदमाशों ने एक लाख रूपये लूटकर फरार हो गए। पीड़ित धर्मपुर बांदे पंचायत के सुरेंद्र सिंह उर्फ गनौर सिंह कौवा स्थित बैंक आफ इंडिया की शाखा से घर की ढलाई के लिये एक लाख रुपए निकाले थे। वहीं चौक पर ही एक दुकान पर खरीददारी करने के लिए रुके थे। इसी क्रम में बदमाशों ने रूपयों से भरा झोला झपट्टा मार कर फरार हो गए। हल्ला होने पर लोगों ने गाड़ी का पीछा किया। लेकिन बदमाश चकलालशाही चौक की तरफ मुख्य सड़क से फरार हो गया। पीड़ित ने बताया की उजले रंग की अपाचे पर दो युवक सवार थे। सूचना पर डायल 112 की टीम भी घटनास्थल पहुंची। जांच पड़ताल की। हलई थानाध्यक्ष शैलेश कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। बैंक एवं कौवा चौक पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की। भीड़भाड़ वाले इस इलाके पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.