समस्तीपुर, अगस्त 8 -- Samastipur News: पूसा। प्रावि, ग्रामीण प्रतिष्ठान, बिरौली में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत इको क्लब के तत्वाधान में शनिवार को पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों व शिक्षकों ने पौधारोपण से कार्यक्रम की शुरूआत की। स्कूल के एचएम सूर्य प्रकाश की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। वक्ताओं ने कहा कि केला के पत्ते पर खाना सेहत और पर्यावरण दोनों के लिए बेहतर है। इस दौरान स्कूली बच्चों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। मौके पर शिक्षिका ललिता कुमारी, प्रीति कुमारी, मीना कुमारी, रंजू कुमारी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...