समस्तीपुर, अक्टूबर 28 -- Samastipur News: समस्तीपुर, निप्र। जिले में फसल क्षेत्र और उत्पादन का सटीक आकलन करने के लिए कृषि सांख्यिकी से जुड़े पदाधिकारियों और कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय कृषि सांख्यिकी प्रशिक्षण सत्र 2026-27 का आयोजन किया गया। डीएम रोशन कुशवाहा के निर्देश पर आयोजित प्रशिक्षण में फसल कटनी प्रयोग, जिन्सवार विवरण और भूमि उपयोग विवरणी समेत कृषि सांख्यिकी से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान फसल कटनी प्रयोग की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और कृषि संबंधी आंकड़ों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर संकलन करने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को बताया गया कि फसल क्षेत्र और उत्पादन का सही आकलन करने के लिए आंकड़ों का शुद्ध एवं विश्वसनीय होना जरूरी है। यह भी पढ़ें- Jahana...