समस्तीपुर, अक्टूबर 25 -- Samastipur News: पूसा, निसं। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि,पूसा में इस वर्ष का किसान मेला 3 से 5 दिसंबर को होगा। मेले के सफल आयोजन को लेकर 20 से अधिक समितियों का गठन किया गया है। जिसकी समीझा शनिवार को कुलपति डॉ.पीएस. पांडेय की अध्यक्षता में हुई। मौके पर कुलपति ने कहा कि किसान मेला विवि का सबसे बड़ा आयोजन है। इसमें बिहार के साथ देश के अन्य राज्यों से हजारों किसान आते हैं। जिन्हें तकनीकी व वैज्ञानिक ज्ञान के साथ सुविधाएं उपलब्ध कराना विवि की प्राथमिकता है। इसमें उनके ठहराव के साथ शुद्ध पेयजल आपूर्ति, शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं भी शामिल है। उन्होंने मेले में एग्री टूरिज्म को बढ़ावा देने पर बल देते हुए विवि परिसर के भ्रमण के लिए सुसज्जित बैलगाड़ी की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। इससे किशोर व युवा पीढ़...