समस्तीपुर, जुलाई 2 -- Samastipur News: सिंघिया। कृषि विज्ञान केन्द्र लादा का भ्रमण गुरूवार को डीएम रोशन कुशवाहा ने किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में मखाना उत्पादन एवं प्रशंसाकरण तकनीकी पर आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन भी किया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन इस क्रम में डीएम के द्वारा केंद्र की सभी इकाइयों का निरीक्षण किया गया साथ ही केंद्र में हो रहे फार्म संबंधित गतिविधियों का भी जायजा लिया। वहीं परिसर में वृक्षारोपण किया गया। केंद्र की वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉक्टर सुनीता कुशवाहा के द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। प्रधान वैज्ञानिक ने बताया की मखाना उत्पादन को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने केंद्र का प्रगति प्रतिवेदन वीडियो के माध्यम से डीएम को दिखाया।

डीएम का संबोधन डीएम ने अपने संबोधन में केंद्र में चल...