समस्तीपुर, जुलाई 12 -- Samastipur News: वारिसनगर। वारिसनगर कृषि बाजार समिति के मुख्य प्रवेश एवं निकास द्वार पर प्रतिदिन लगने वाले जाम से आम लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वर्षों से बनी इस समस्या के समाधान के लिए प्रशासन की ओर से कोई प्रभावी पहल नहीं किया जा रहा है। परिणामस्वरूप राहगीरों, वाहन चालकों तथा बाजार आने वाले ग्राहकों को रोजाना जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार समिति का मुख्य गेट पर्याप्त चौड़ा है, लेकिन कुछ कारोबारियों द्वारा प्रवेश और निकास द्वार के आसपास अतिक्रमण कर दुकानें लगाने तथा सड़क पर ही व्यवसाय करने के कारण हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। विशेष रूप से फल विक्रेताओं द्वारा अपनी दुकान को दोनों किनारों से लगाने से वाहनों का आवागमन बाधित हो जाता है और थ...