समस्तीपुर, अगस्त 21 -- Samastipur News: समस्तीपुर। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शुक्रवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आत्मा शासी परिषद की बैठक हुई। बैठक में जिले में कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों के विकास, किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने तथा कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। यह भी पढ़ें- मखाना की खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को संबंधित संस्थानों में अंतर्राज्यीय प्रशिक्षण के लिए भेजें : उपायुक्तबैठक की मुख्य चर्चा बैठक में कृषि क्षेत्र में तकनीकी हस्तक्षेप, किसानों के प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण, नवीन कृषि तकनीकों के प्रचार-प्रसार, फसल विविधीकरण सहित कृषि से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों को बढ़ावा देने पर विस्तार से चर्चा हुई। डीएम ने किसानों तक कृषि वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों की तकनीकी जानकारी प्रभा...