समस्तीपुर, अगस्त 8 -- Samastipur News: उजियारपुर। थाना क्षेत्र के नाजिरपुर गांव से पुलिस ने छापेमारी कर एक किशोरी अपहरण कांड के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उसकी पहचान धर्मेंद्र शर्मा के पुत्र रोशन कुमार के रूप में की गयी है। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि वह एक किशोरी को विगत दिनों पूर्व अपहरण करने के कांड का आरोपित था जिसकी तलाश पुलिस को थी। उन्होंने बताया कि अपहृत लड़की को बरामद कर न्यायालय में उसका बयान दर्ज करा दिया गया है। साथ ही आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं दूसरी ओर छापेमारी में कोरबद्धा पतैली गांव से एक मारपीट के पुराने केस में न्यायालय का वांछित नन्हकी सहनी उर्फ मिश्री सहनी के पुत्र कैलाश सहनी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय को सौंप दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...