समस्तीपुर, सितम्बर 14 -- Samastipur News: चकमेहसी। चकमेहसी थाना क्षेत्र के सोमनाहा कुशवाहा चौक स्थित एक किराना दुकान से चोरों ने चोरी कर ली। सूचना पर एएसआई राजेंद्र प्रसाद यादव के नेतृत्व में चकमेहसी पुलिस ने छानबीन की है। पीड़ित दुकानदार मुकेश कुमार के अनुसार सुबह दुकान पहुंचने पर दुकान में चोरी होने का पता चला। उसने बताया कि चोरों ने दुकान के ऊपर लगे एल्बेस्टर हटा कर गल्ला में रखे करीब 12 हजार नगद की चोरी कर ली। थानाध्यक्ष जितेंद्र सहनी ने बताया कि आवेदन के आलोक में अग्रेत्तर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...