समस्तीपुर, सितम्बर 2 -- Samastipur News: समस्तीपुर, निसं। विभूतिपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, खदियाही के विशिष्ट शिक्षक तारा बाबू को गंभीर आरोप में डीईओ के आदेश पर निलंबित कर दिया गया । इससे संबंधित आदेश शिक्षा स्थापना संभाग, शिक्षा भवन से जारी किया गया।

आदेश की जानकारी जारी आदेश में कहा गया है कि मिनाक्षी देवी, पति रंजीत कुमार, निवासी ग्राम खदियाही वार्ड 7, विभूतिपुर, थाना विभूतिपुर, समस्तीपुर के द्वारा महिला थानाध्यक्ष, समस्तीपुर में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है कि विभूतिपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खदियाही, विभूतिपुर के विशिष्ट शिक्षक, तारा बाबु के द्वारा सरकारी शिक्षक होते हुए विभागीय नियम के प्रतिकूल निजी कोचिंग का संचालन किया जाता है। साथ ही, इस कोचिंग में पढ़ने वाली छात्रा के साथ शारीरिक शोषण किया गया है।

जांच और न...