समस्तीपुर, अगस्त 29 -- Samastipur News: समस्तीपुर। पेपरलेस निबंधन व्यवस्था के विरोध में निबंधित कातिबों का कार्य बहिष्कार जारी है, लेकिन जिला निबंधन कार्यालय ने उनके आंदोलन का विकल्प तलाशते हुए नई व्यवस्था में पेपरलेस निबंधन शुरू कर दिया है। कातिबों के बहिष्कार के बीच इस सप्ताह 30 से ऊपर पेपरलेस निबंधन हो चुका है। इससे यह साफ होने लगा है कि कार्य बहिष्कार के जरिए निबंधन कार्य को पूरी तरह ठप करने की कोशिश अब ज्यादा दिन नहीं चल पाएगी।

जिला रजिस्ट्री कार्यालय की पहल जिला रजिस्ट्री कार्यालय, समस्तीपुर के जिला अवर निबंधक अमित कुमार मंडल ने बताया कि अपने जमीन व मकान की खरीद बिक्री का पेपरलेस प्रणाली से निबंधन कराने के लिए कातिबों से मदद लिए बिना सीधा इस कार्यालय से संपर्क करना शुरू कर दिया है। वैसे, इस कार्यालय के स्तर से भी पेपरलेस प्रणाली से...