समस्तीपुर, सितम्बर 5 -- Samastipur News: शिवाजीनगर। प्रखंड अंतर्गत हथौड़ी थाना क्षेत्र के बंधार वार्ड 3 निवासी रामश्रेष्ठ राम के पुत्र अशोक राम के बंधार चौक स्थित कार्यालय से साउंड सिस्टम समेत अन्य सामान चोरी की चोरी हो गयी। पीड़ित ने हथौड़ी थाना में आवेदन देकर चोरी गए सामान की बरामदगी और मामले की जांच कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। आवेदन में अशोक राम ने बताया कि दो सितंबर की रात उनके बंधार चौक स्थित कार्यालय से सारा सामान चोरी हो गया। पीड़ित के अनुसार घटना के बाद जब वे चोरी हुए सामान की खोजबीन कर रहे थे तो एक किरायेदार ने बताया कि तीन अज्ञात लड़के वहां मोबाइल से वीडियो बना रहे थे। पीड़ित ने आवेदन में उन्हीं युवकों पर चोरी में संलिप्त होने का संदेह जताया है। उधर लोगों ने प्रशासन से बंधार चौक पर रात्रि में चौकीदार की गस्ती लगाने की मांग की है। इस...