समस्तीपुर, जुलाई 6 -- Samastipur News: उजियारपुर। उजियारपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में सोमवार को कार्यकर्ताओं ने पेपर लीक, महंगाई, भ्रष्टाचार सहित केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रखंड कार्यालय पर धरना दिया। इस अवसर पर पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जुलूस के साथ बीडीओ कार्यालय के सामने पहुंच कर केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए बीडीओ कार्यालय के सामने धरना देकर सभा किया। सभा तो संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष अबू तमीम ने कहा कि पेपर लीक का मामला अत्यंत गंभीर है। यह देश की नई युवा पीढ़ियों के भविष्य से खिलवाड़ है। उन्होंने कहा तमाम सरकारी तंत्रों में भ्रष्टाचार व्याप्त है। चहुंओर लूट-खसोट का राज स्थापित हो गया है। मौके पर पूर्व प्रखंड अध्यक्ष उमेशचंद्र कुमार, रामविलास र...