समस्तीपुर, अक्टूबर 23 -- दिवंगत सैनिक को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई Samastipur News: सरायरंजन। खजुरी चौक पर शुक्रवार को दिवंगत सैनिक रामगोपाल राम के शव को लोगों ने श्रद्धांजलि दिया। श्रद्धांजलि देने वाले लोगों के आंखें नम हो गई । बताया गया है की उक्त सैनिक सुल्तानपुर घटहो निवासी देश की सेवा में समर्पित राइफलमैन राजगोपाल राम के कश्मीर में कर्तव्य पथ पर तैनात रहने के दौरान ठंडे वातावरण के प्रभाव से उपजी बीमारी के कारण गत 21 अक्टूबर को असामयिक निधन हो गया था। खबर सुनकर संपूर्ण क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जिसके उपरांत भारतीय सेना द्वारा उनके पवित्र पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर और फूलों से सजे सैनिक ताबूत में जब उनके पैतृक गांव लाया गया तो "जब तक सूरज चांद रहेगा, राजगोपाल तेरा नाम रहेगा", "वंदे मातरम" और "भारत माता की जय" के गगन...