Samastipur News: कल्याणपुर हाट में एक सप्ताह में पांच मोबाइल चोरी
समस्तीपुर, अगस्त 22 -- Samastipur News: कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न जगहों के हाट से इन दिनों मोबाइल चोरी की घटना में बेताहाशा वृद्धि हुयी है। जब लोग हाट बाजार में सब्जी या अन्य सामान खरीदने जाते हैं तो लोग सामान खरीदने में व्यस्त हो जाते हैं इसी दौरान चोरों के द्वारा उनके पॉकेट से मोबाइल की चोरी कर ली जाती है। जानकारी के मुताबिक कल्याणपुर हाट से सप्ताह भर के अंदर करीब पांच मोबाइल की चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कल्याणपुर गांव के राकेश महतो, धर्मपुर की रूपकला देवी, सैदपुर के सुरेश महतो एवं कोयलाम गांव के एक जनप्रतिनिधि की मोबाइल चोरी हो गयी है। मोबाइल चोरों के आतंक से हाट बाजार जाने वाले लोग काफी भयभीत रहते हैं। वैसे लोगों ने अज्ञात के विरुद्ध मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाते हुए थाना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.