समस्तीपुर, जुलाई 9 -- Samastipur News: विद्यापतिनगर। थाना के बंगराहा पंचायत के बढ़ौना टारा गांव में गुरुवार की संध्या बिजली की करंट लगने से एक बालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बंगराहा पंचायत के बढ़ौना टारा गांव के वार्ड 11 के अमरेश कुमार के छह साल के पुत्र स्मित कुमार के रूप में किया गया है। घटना के संबंध में बताया गया है की लक्ष्मी मंदिर के परिसर में बिजली का दो दो ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। जिसमे कई खतरनाक तार लटका हुआ है। जिस परिसर में खेल रहे बच्चे में उक्त मृत बालक का तार में सट जाने से बिजली की चालू करंट के चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। हल्ला पर जूटी ग्रामीणों के सहयोग से अन्य बच्चे को बचाया जा सका है। लेकिन उक्त बालक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की चीख पुकार से गांव में मातम छाया है। सूचना...