समस्तीपुर, नवम्बर 29 -- Samastipur News: रोसड़ा। संत कबीर ने अपने विचारों और रचनाओं के माध्यम से समाज को मानवता, प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का संदेश दिया। उन्होंने जीवन की वास्तविकताओं को काव्य का रूप देकर लोगों को आत्मबोध कराया और बाह्य आडंबरों से मुक्त होकर सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। कबीर का दर्शन किसी एक धर्म या संप्रदाय तक सीमित नहीं, बल्कि संपूर्ण मानव समाज के लिए है। उनके विचार आज भी सामाजिक एकता और सद्भाव के लिए उतने ही प्रासंगिक हैं। उक्त बातें शहर के महादेव मठ स्थित संत कबीर रामजीवन मुसाय नायक महिला महाविद्यालय परिसर में आयोजित दो दिवसीय 50वें रामजीवन निर्वाण महोत्सव को संबोधित करते हुए जयंतीपुर दाथ से आए महंत रामदास साहेब ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कही। उन्होंने कहा कि कबीर महान संत होने के साथ सफल साधक, भक्त, कवि, मत ...