समस्तीपुर, अक्टूबर 9 -- Samastipur News: वारिसनगर। मथुरापुर थाना क्षेत्र में महिला के गले से चेन छिनतई के मामले में पुलिस ने एक आरोपी के घर छापेमारी कर सोने जैसी पीली धातु की चेन बरामद की है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि विकास नगर के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने मच्छी निवासी मीना कुमारी के गले से झपट्टा मारकर चेन छीन ली थी। घटना के बाद दोनों फरार हो गए थे। इस संबंध में छह अक्टूबर को मथुरापुर थाने में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने कांड में संलिप्त आरोपी कटिहार जिले के रतौरा निवासी ऋतिक पिता रजो यादव के घर पर 08 अक्टूबर को छापेमारी कर चेन बरामद की। यह भी पढ़ें- Hajipur News: 48 किलो गांजा एवं एक राइफल के साथ महिला गिरफ्तार एसपी के निर्देश पर अपराधि...