Samastipur News: कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सीएचसी में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख
समस्तीपुर, सितम्बर 8 -- Samastipur News: सिंघिया। नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात अचानक आग लगने से वहां खड़ी दो एंबुलेंस पूरी तरह जलकर राख हो गयीं। आग की तेज लपटें और धुआं उठता देख अस्पताल परिसर में मौजूद मरीजों और उनके परिजनों के बीच अफरा-तफरी मच गयी। आग के आसपास फैलने की आशंका से कई मरीज घबराकर इधर-उधर भागने लगे। बताया जाता है कि सीएचसी परिसर में लंबे समय से खराब पड़ी दो एंबुलेंस को एक जगह खड़ा किया गया था। इन एंबुलेंस के समीप ही अस्पताल प्रशासन की ओर से गड्ढा खोदकर अस्पताल से निकलने वाले कचरे को जमा किया जाता है।
घटना का कारण स्थानीय लोगों के अनुसार कचरे से दुर्गंध फैलने के कारण रविवार को उसमें आग लगा दी जाती है। आशंका जतायी जा रही है कि इसी दौरान कचरे से निकली चिंगारी हवा के साथ पास मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.