समस्तीपुर, अगस्त 14 -- Samastipur News: विभूतिपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत एक स्थान पर बस न रोकने पर भड़के लोगों ने कंडक्टर की पिटाई कर दी। इसके बाद उसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। घायल कंडक्टर कल्याणपुर उत्तर वार्ड 6 निवासी सुनील झा बताया गया है। जख्मी सुनील झा ने बताया कि वह रोसड़ा से पटना रूट पर चलने वाली एक बस में कंडक्टर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि यह बस सेवा केवल निर्धारित स्टॉपेज पर ही रुकती है। रास्ते में कुछ असामाजिक तत्वों ने बस को जबरन रोकने की कोशिश की। बस नहीं रुकने के बाद आक्रोशित लोगों ने आगे स्टॉपेज पर उन पर हमला कर दिया और लाठी-डंडों से पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...