समस्तीपुर, अक्टूबर 16 -- Samastipur News: समस्तीपुर। उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर शंकर चौक के पास उत्पाद विभाग की टीम ने शराब तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। रात्रि गश्ती के दौरान बुधवार की रात एक संदिग्ध कंटेनर की तलाशी लेने पर उसके अंदर खड़ी चार स्कार्पियो से 2610 लीटर अलग-अलग ब्रांडों के विदेशी शराब बरामद की गई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई गई है। मौके से कंटेनर और चारो स्कार्पियो को भी जब्त कर लिया गया है। उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि टीम रात में गश्त कर रही थी। इसी दौरान शंकर चौक के समीप खड़ी एक कंटेनर पर संदेह हुआ। उत्पाद की टीम को देखकर चालक फरार हो गया। इसके बाद उसकी जांच की गई। तलाशी के क्रम में कंटेनर के भीतर चार स्कार्पियो खड़ी मिलीं। जब वाहनों की जांच की गई तो उनमें पांच अलग-अ...