समस्तीपुर, सितम्बर 28 -- Samastipur News: कल्याणपुर। समस्तीपुर दरभंगा मुख्य सड़क के कल्याणपुर ग्रामीण बैंक के समीप सोमवार की दोपहर ऑटो की ठोकर से एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान कल्याणपुर चौक निवासी मदन शाह (80) के रूप में हुई। सोमवार की दोपहर वे कल्याणपुर चौक स्थित घर से अपने दुकान पैदल जा रहे थे। इसी दौरान ग्रामीण बैंक से थोड़ा पीछे कल्याणपुर की ओर से मिर्जापुर की ओर चावल लोड ऑटो ने पीछे से ठोकर मार दिया। वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए इन्हें सीएचसी मैं भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रभारी डॉ बीके ठाकुर ने डीएमसीएच रेफर कर दिया। डीएमसीएच पहुंचते ही जख्मी व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की पुष्टि मृतक के पुत्र राकेश कुमार उर्फ टुनटुन ने की है। उधर, घटना के बाद ऑटो च...