Samastipur News: एसपी ने दो थानाध्यक्षों को बदला, आशुतोष को रोसड़ा व शिव नारायण को कर्पूरीग्राम की कमान
समस्तीपुर, अक्टूबर 4 -- Samastipur News: समस्तीपुर । एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने जिले में पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से दो थानाध्यक्षों का स्थानांतरण किया है। रोसड़ा थानाध्यक्ष लालबाबू और कर्पूरीग्राम थानाध्यक्ष राज कुमार को पुलिस कार्यालय में तैनात किया गया है। वहीं, पुलिस कार्यालय में विधि शाखा प्रभारी के पद पर कार्यरत आशुतोष कुमार को रोसड़ा थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विभूतिपुर थाने में अपर थानाध्यक्ष के पद पर कार्यरत शिव नारायण कुमार को कर्पूरीग्राम थानाध्यक्ष बनाया गया है। रोसड़ा के नए थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार पूर्व में नगर थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान बेहतर कार्य के लिए जिला प्रशासन की ओर से उन्हें सम्मानित भी किया गया था। पुलिसिंग और विधि-व्यवस्था के क्षेत्र में उनके अनुभव को देखत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.