समस्तीपुर, अक्टूबर 24 -- जनसंवाद में उठीं स्थानीय मांगें Samastipur News: खानपुर।पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने खानपुर थाना पर शनिवार को जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। उन्होंने आम लोगों और जनप्रतिनिधियों की समस्याएं सुनीं। वहीं समाधान का आश्वासन दिया। थाना पहुंचने पर एसपी अरविंद प्रताप सिंह को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। एसपी के साथ डीएसपी सदर टू संजय कुमार, इंस्पेक्टर नीरज कुमार तिवारी आदि मौजूद थे। जनप्रतिनिधियों ने 19 पंचायतों वाला खानपुर थाना क्षेत्र में पुलिस चौकी खोलने की मांग की। एसपी ने कहा कि चौकी के लिए उपयुक्त स्थान तय कर वहां सरकारी भवन उपलब्ध कराने की पहल की जाए। जगह और भवन मिलने पर पुलिस चौकी बना दिया जाएगा। लोगों ने थाने के लिए एक अतिरिक्त वाहन और अग्निशमन वाहन उपलब्ध कराने की मांग किया। एसपी ने अग्निशमन वाहन के लिए जिलाध...