समस्तीपुर, अक्टूबर 22 -- सड़क हादसे में युवक की मौत Samastipur News: दलसिंहसराय। मोख्तियारपुर सलखन्नी स्थित कुशवाहा चौक के पास बुधवार को एसएच 88 पर अज्ञात वाहन की ठोकर से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव के ही राजेश महतो के पुत्र संतोष कुमार (18) के रूप में परिजनों ने की। बताया गया कि सड़क पार कर रहे संतोष को ठोकर मारने के बाद चालक वाहन समेत भागने में सफल रहा। हादसे में संतोष की मौत होने के बाद परिजनों एवं आक्रोशित स्थानीय लोगों ने मुआवजा देने की मांग को लेकर एसएच-88 को जाम कर दिया। सड़क जाम के कारण राहगीरों एवं वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हादसे में मौत एवं मुआवजा की मांग को लेकर सड़क जाम की सूचना पर पहुंचे बीडीओ राजीव कुमार, सीओ मो. जमशेद एवं थानाध्यक्ष मो. इरशाद आलम ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके ब...