समस्तीपुर, सितम्बर 1 -- Samastipur News: शिवाजीनगर। प्रखंड अंतर्गत बल्लीपुर पंचायत में करीब एक सप्ताह से आतंक फैलाने वाले बंदर को आखिरकार सोमवार की सुबह वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया।

बंदर के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों का राहत बंदर के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। बताया गया कि पिछले करीब एक सप्ताह से बंदर गांव की गलियों और आसपास के क्षेत्रों में घूम रहा था। लोगों को देखते ही अचानक उन पर हमला कर देता था। बंदर के हमले में अब तक करीब 30 से अधिक लोग के जख्मी होने की बात ग्रामीणों ने बताई।

आतंक का कारण और ग्रामीणों की चिंता बंदर के आतंक के कारण लोग अकेले घर से बाहर निकलने में भी डर रहे थे और बच्चों को लेकर विशेष रूप से भय का माहौल बना हुआ था। लोगों ने बताया कि वह काफी आक्रामक हो गया था। अचानक किसी व्यक्ति के पास पहुंचकर हमला क...