समस्तीपुर, अक्टूबर 22 -- Samastipur News: मोरवा। प्रखण्ड के ताजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर एक रिवॉल्वर और तीन मोटरसाइकिल बरामद की हैं। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 20 अक्टूबर को ताजपुर थाना पुलिस द्वारा गश्ती के दौरान की गई। बताया जाता है कि ताजपुर थानाध्यक्ष एवं गश्ती पदाधिकारी पुअनि योगेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से आनंदपुर मोरवा स्थित चौर अंडा फार्म के पास छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने आदर्श कुमार और बमबम कुमार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान आदर्श कुमार, पिता अमरनाथ ठाकुर, निवासी मोरवा रायटोल तथा बमबम कुमार उर्फ अजित कुमार मिश्रा, मोरवाडीह, थाना मुसरीघरारी, जिला समस्तीपुर के रूप में की गई है। यह भी पढ़ें- Katihar News: सेमापु...