समस्तीपुर, अगस्त 24 -- Samastipur News: उजियारपुर। प्रखंड के एक दर्जन से अधिक गांवों के घरों में रविवार की रात घुप अंधेरा छाया रहा। परेशान लोगों ने मोबाइल की रोशनी में भोजन बनाने से भोजन ग्रहण करने का काम किया। लोग इस भीषण गर्मी में रतजग्गा कर रात गुजारने को विवश रहे।

बिजली कटने का कारण दरअसल बिजली विभाग ने अंतिम सोमवारी के पूर्व संध्या पर उमड़ने वाली कांवरियों की भीड़ की सुरक्षा के नाम पर पूर्व सूचना देकर बिजली काट दिया था। इससे नाजीरपुर, सैदपुर व उजियारपुर विद्युत सबस्टेशन के फीडरों से जुड़े गांव बेलारी, मालती, पतैली, गावपुर, बलभद्रपुर, बलरामपुर, रामचंद्रपुर अंधेल, लोहागिर, मालपुर सहित लगभग एक दर्जन गांव के 11000 उपभोक्ताओं के घरों में सारी रात घुप अंधेरा छाया रहा।

स्थानीय लोगों की प्रतिक्रियाएं इस संबंध में बेलारी निवासी अशोक पुष्पम, मह...