समस्तीपुर, अगस्त 5 -- Samastipur News: समस्तीपुर, निप्र। सदर अस्पताल में बड़े दावों के साथ शुरू किए गए अत्याधुनिक आईसीयू की व्यवस्था उद्घाटन के महज दो सप्ताह बाद ही सवालों के घेरे में आ गई है। मंगलवार की शाम आईसीयू में चार गंभीर मरीज भर्ती थे, लेकिन वहां डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ मौजूद नहीं थे।

डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ की अनुपस्थिति पूरे आईसीयू की जिम्मेदारी केवल एक सुरक्षा गार्ड के भरोसे नजर आई, जिससे मरीज के परिजन काफी परेशान रहे। इस दौरान, मरीज के परिजन इलाज और चिकित्सकीय सलाह के लिए इधर-उधर भटकते रहे, लेकिन ड्यूटी पर कोई डॉक्टर या नर्सिंग स्टाफ उपलब्ध नहीं मिले। डॉक्टर के चेंबर में ताला लटका हुआ था और नर्सिंग स्टाफ भी आईसीयू से नदारद थे। ऐसे में गंभीर मरीज की देखभाल को लेकर परिजनों में चिंता और नाराजगी देखी गई।

मरीजों की गंभीर स्थिति आ...