Samastipur News: उदापट्टी गांव में अष्टयाम महायज्ञ से भक्तिमय माहौल
समस्तीपुर, अगस्त 13 -- Samastipur News: सरायरंजन। उदापट्टी पछियारी टोल स्थित काली मंदिर परिसर में गुरुवार को अष्टयाम महायज्ञ का शुभारंभ विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ किया गया। काली दुर्गे, राधे-श्याम, गौरी-शंकर, सीताराम के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। अष्टयाम महायज्ञ शुरू होते ही उदापट्टी पछियारी टोल का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। इसके बाद पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चार के साथ महायज्ञ की शुरुआत की गई। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भजन-कीर्तन में भाग लिया। आयोजन को सफल बनाने में राधाकांत झा, विभूति नाथ झा, गणेश झा, कीर्तन झा, राम विनोद चौधरी, निरंजन चौधरी, मनोज झा, नवीन झा सहित गांव के लोग सहयोग कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.