समस्तीपुर, अगस्त 3 -- Samastipur News: उजियारपुर। थाना क्षेत्र के लखनीपुर महेशपट्टी गांव में नागपूजा के दिन ही सर्पदंश से एक युवती की मौत हो गई है। मृतिका की पहचान वार्ड 13 स्थित महेंद्र चौक निवासी रामप्रीत पासवान की पुत्री निभा कुमारी 18 के रूप में बताया गया है। घटना सोमवार की दोपहर में हुई। मौत पर परिवार के चीत्कार और क्रंदन से वातावरण गमगीन हो गया। बताया गया है की निभा अपने घर के समीप केले के पेड़ के नीचे रखी प्लास्टिक का बोरा लाने गई थी। इसी दौरान उसके नीचे छुपा विषैले सांप ने उसके हाथ में डस लिया। इसके बाद उसके चिल्लाने पर परिवार के लोग दौड़े और अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक करवाने में लग गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...