समस्तीपुर, जुलाई 25 -- Samastipur News: उजियारपुर। थाना क्षेत्र के बेलारी गांव में शनिवार को एक ई रिक्सा के ठोकर से 5 बर्षीय बच्ची की मौत हो गई है। हादसा डीआरएम चौक समस्तीपुर से उजियारपुर जाने बाली सड़क पर बेलारी स्टेट बोरिंग के समीप हुई है। हादसा के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर आक्रोश व्यक्त करने लगे। इससे समस्तीपुर डीआरएम चौक उजियारपुर पथ पर लगभग 2 घण्टा तक यातायात ठप रहा।

मृतक बच्ची की पहचान मृतक बच्ची की पहचान बेलारी वार्ड 8 निवासी दिपक साह की पुत्री साक्षी कुमारी के रूप में बताया गया है। इस बीच सड़क जाम की सूचना पर उजियारपुर थाना के दारोगा राजनाथ राय, थानाध्यक्ष अजीत कुमार, सीओ अभिषेक आनंद, एसआई ममता साह, पुलिस बल के साथ जामस्थल पहुंच कर लोगों को समझा बुझाकर शांत कराते हुए और लगभग 2 बजे अपराह्न सड़क जाम को मुक्त कराया। वहीं इसी दौरान...