Samastipur News: ई रिक्शा पलटने से महिला जख्मी
समस्तीपुर, अगस्त 14 -- Samastipur News: कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत समस्तीपुर दरभंगा मुख्य सड़क के प्रखंड मुख्यालय कल्याणपुर के समीप शुक्रवार को ई-रिक्शा सड़क पर पलटने से ई रिक्शा पर सवार महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी महिला की पहचान मिर्जापुर गांव के राम आश्रित राय की पत्नी सीमा देवी के रूप में हुई। स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी महिला को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां जख्मी महिला के प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.