Samastipur News: ई-कॉमर्स कंपनी के कार्यालय से बदमाशों ने की डेढ़ लाख की लूट
समस्तीपुर, अक्टूबर 27 -- ई-कॉमर्स कार्यालय में हथियारबंद लूट Samastipur News: सरायरंजन। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर ऐलोथ स्थित ई-कॉमर्स कंपनी के कार्यालय में रविवार की रात चार की संख्या में आए बेखौफ हथियारबंद बाइक सवार बदमाशों ने धावा बोलकर लूट की घटना को अंजाम दिया है। बदमाशों ने कार्यालय के कर्मियों को हथियार के बल पर बंधक बनाकर वहां रखे करीब 1 लाख 49 हजार 700 रुपये नकद लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद सबूत मिटाने की नीयत से बदमाशों ने कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे की हार्ड डिस्क एवं डीवीआर भी उखाड़कर अपने साथ ले गए। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। कार्यालय प्रबंधक रविशंकर कुमार ने बताया की रोजाना की तरह कार्यालय में पार्सल वितरण एवं लेखा-जोखा से संबंधित कार्य निपटाया जा रहा था। इसी दौरान देर रात दो बाइक पर सवार चार नकाबप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.