Samastipur News: इलेक्ट्रिक ऑटो में लगी आग, चालक सहित तीन झुलसा
समस्तीपुर, नवम्बर 14 -- Samastipur News: खानपुर। खानपुर थाना क्षेत्र के दिनमानपुर दक्षिणी पंचायत के खतुआहा चौक पर शनिवार शाम एक बैट्री चालित ऑटो में अचानक आग लगने से चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों में बजरंगी झा, मोनू चौधरी, रितेश कुमार शामिल है। गाड़ी में आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी गाड़ी धू-धू कर जलने लगी। हादसे में चालक सहित सवार तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गये। आग लगते ही चौक पर अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। हालांकि दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने किसी तरह चालक एवं गाड़ी में बैठे सवारी को बाहर निकाला। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया । जहां से मोनू कुमार को अन्यत्र रेफर कर दिया गया है। लोगों की माने तो शॉट सर्किटसे आग लगने की संभावना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.