समस्तीपुर, अक्टूबर 24 -- Samastipur News: खानपुर। खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ईलमासनगर में रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रावण दहन देखने के लिए क्षेत्र के विभिन्न गांव के लोगों की अपार भीड़ जुट गई। भीड़ को लेकर खानपुर पुलिस को भारी मशक्कत का सामना करना पड़ा। सिरोपट्टी गांव से ही गाड़ियों एवं बाईक की कतार लगी थी। सिरोपट्टी में पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाया था। काफी दूर पहले से ही बाइक एवं चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक दिया गया था। राहगीरों को रास्ता बदल कर जाने के लिए पुलिस कह रही थी। बैरिकेटर के अंदर बाइक सवार के जाने पर उसे रोकने के क्रम में पुलिस धक्का मुक्की भी कर रही थी। भीड़ को लेकर पुलिस को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। रावण दहन देखने को लेकर खानपुर प्रखंड क्षेत्र के हजारों लोगों की उमड़ी अपार भीड़ से घंटो सड़क जाम रहा।

हिंदी हिन...