समस्तीपुर, जुलाई 30 -- Samastipur News: पूसा। पीएमश्री प्लस-टू किसान उच्च माध्यमिक विद्यालय, मोरसंड में गुरुवार को इको क्लब फॉर मिशन लाइफ़ के तहत प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंड के विद्यालयों के इको क्लब के नोडल शिक्षकों ने हिस्सा लिया। समारोह की शुरूआत बीईओ राजीव नयन एवं एचएम सतीश कुमार ने दीप प्रज्जवलित कर की। यह भी पढ़ें- Begusarai News: बच्चों ने पौधे लगाकर संरक्षण का लिया संकल्प कार्यशाला की आवश्यकता मौके पर बीईओ राजीव नयन ने कहा कि विभाग का उद्देश्य सरकारी विद्यालयों में इको क्लब को सक्रिय कर पर्यावरण संरक्षण संबंधी गतिविधियों को नियमित रूप से संचालित करना है। प्रशिक्षक सूर्य प्रकाश ने कहा कि यूनिसेफ की रिपोर्ट के अनुसार जलवायु परिवर्तन के कारण बच्चों के शैक्षणिक प्रदर्शन में गिरावट हुई है। यह भी पढ़ें- Purni...