समस्तीपुर, अगस्त 22 -- Samastipur News: समस्तीपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के खजुरी वार्ड-2 में शुक्रवार को आलू निकालने गई एक वृद्ध महिला को आलू के बीच छिपे कोबरा ने डंस लिया। गंभीर हालत में परिजन उसे तत्काल समस्तीपुर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल पहुंचने तक महिला की हालत बेहद नाजुक हो चुकी थी। पल्स नहीं मिल रहा था और ब्लड प्रेशर काफी कम हो गया था। डॉक्टरों की टीम रेफर करने की तैयारी कर रही थी, तभी अस्पताल कर्मियों ने सीपीआर और ऑक्सीजन सपोर्ट देकर इलाज शुरू किया। करीब 24 घंटे के उपचार के बाद शनिवार को महिला की हालत में सुधार बताया जा रहा है। फिलहाल उसे आईसीयू में रखा गया है। बताया गया है कि खजुरी वार्ड-2 निवासी ठिठर ठाकुर की पत्नी गायत्री देवी (55) सब्जी बनाने के लिए घर की देहरी पर रखे आलू निकाल रही थीं। इसी दौरान आलू के बीच छिपे कोबरा ...