समस्तीपुर, अक्टूबर 23 -- Samastipur News: समस्तीपुर। बेहतर अनुसंधान और प्रभावी अभियोजन के दम पर समस्तीपुर पुलिस ने गंभीर आपराधिक मामलों में दोषियों को सजा दिलाने में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। वर्ष 2026 में 23 अक्टूबर तक जिले में आर्म्स एक्ट के मामलों में 60 आरोपितों को सजा सुनाई गई है। वहीं, लूट, डकैती, हत्या और पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामलों में भी बड़ी संख्या में आरोपितों को न्यायालय से दोषसिद्ध कराया गया है। पुलिस कार्यालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, लूट के मामलों में दोषसिद्धि के मामले में समस्तीपुर राज्य में पहले स्थान पर है। एसपी कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, वर्ष 2026 में अक्टूबर तक लूट के मामलों में 36, डकैती के 9, हत्या के 42 और पॉक्सो एक्ट के 25 आरोपित दोषसिद्ध हुए हैं। इन चार श्रेणियों में कुल 112 आरो...