समस्तीपुर, अगस्त 19 -- Samastipur News: विभूतिपुर। आर्म्स एक्ट में नामजद बेगूसराय जिला के बरौनी थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा देवस निवासी अजय कुमार सिंह के पुत्र अमित कुमार को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि वह किशनपुर टभका में हथियार के साथ पकड़ा गया था। ग्रामीणों द्वारा पिटाई के कारण जख्मी होने के चलते वह पुलिस अभिरक्षा में इलाजरत था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...