समस्तीपुर, जुलाई 21 -- Samastipur News: पूसा । पूसा के कैजिया विष्णुपुर गांव की छात्रा सुमन कुमारी हत्याकांड में मृतक के पिता के बयान में वैनी थाना में केस दर्ज हो गई। जिसमें हत्या, आर्म्स एक्ट व अन्य सुसंगत धारा लगाई गई हैं। छात्रा के पिता उमेश ठाकुर ने चंदौली पंचायत के वार्ड-13 निवासी लाल बाबू साह के पुत्र बबलू कुमार व उसके सहयोगियों को आरोपित किया है। इधर, पोस्टमार्टम के बाद सोमवार की देर रात शव कैजिया विष्णुपुर पहुंचा। इस दौरान ग्रामीणों का आक्रोश चरम पर था। ग्रामीण सुमन के शव को आरोपित युवक के घर पर जलाना चाहते थे। इसको लेकर घंटो जद्दोजहद जारी रहा। बुद्धिजीवियों की पहल व पुलिस की सूझ-बूझ से शव का दाह-संस्कार निर्धारित स्थल पर हुआ। इस दौरान कई थानों के पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे.

हत्या की जानकारी प्राथमिकी में बताया कि 20 जुलाई को उमे...