समस्तीपुर, सितम्बर 21 -- Samastipur News: दलसिंहसराय। आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में सोमवार को एआईएसएफ ने सदस्यता अभियान चलाया। अभियान के दौरान दर्जनों छात्र-छात्राओं ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की एवं छात्र हितों के सवाल पर संघर्ष को मजबूत करने का संकल्प लिया। सदस्यता अभियान का नेतृत्व कॉलेज इकाई के छात्र नेता दुर्गेश कुमार ने किया। इस अवसर पर एआईएसएफ के जिला अध्यक्ष दीपक कुमार धीरज एवं एलएनएमयू संयोजक अविनाश कुमार के अलावे एसएफआई नेता कुंदन यादव भी उपस्थित थे। इस अवसर पर संगठन के छात्र नेताओं ने कहा कि छात्र आज परीक्षा एवं परिणाम में देरी, शिक्षा की बढ़ती लागत, छात्रवृत्ति, हॉस्टल की समस्याओं, रोजगार तथा विश्वविद्यालय की विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं। यह भी पढ़ें- एआईएसएफ ने चलाया सदस्यता अभियान ऐसे समय में छात्रों को संगठित कर उनके सवालों क...