समस्तीपुर, अक्टूबर 17 -- समस्तीपुर स्टेशन पर यात्रियों के लिए जागरूकता अभियान Samastipur News: समस्तीपुर। समस्तीपुर स्टेशन पर शुक्रवार को आरपीएफ व जीआरपी के कर्मियों ने यात्रियों के बीच जागरुकता अभियान चलाया। इस दौरान रेल यात्रियाों को नशाखुरानी गिरोह के तौर तरीकों से अवगत करा कर उन्हें जागरूक किया गया। अभियान के दौरान पुलिस कर्मी माइकिंग कर यात्रियों को सतर्क रहने की अपील की। अभियान का नेतृत्व आरपीएफ इंस्पेक्टर अविनाश करोसिया व जीआरपी थानाध्यक्ष बीरबल कुमार राय ने संयुक्त रूप से किया। अभियान के दौरान बाहर से आने वाली ट्रेनों पर विशेष नजर रखी गई। पुलिस टीम ने यात्रियों को बताया कि नशाखुरानी गिरोह के सदस्य अक्सर दोस्ती कर या खाने-पीने का सामान देकर यात्रियों को अपने जाल में फंसाते हैं। ऐसे में अनजान लोगों से किसी भी तरह का खाद्य पदार्थ या ...