समस्तीपुर, जुलाई 14 -- Samastipur News: समस्तीपुर। समस्तीपुर स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट से पुलिस को चकमा देकर भागे दोनों विचाराधीन बंदियों ने पुलिस दबिश के कारण मंगलवार को एक्साइज 2 कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। ज्ञात हो कि समस्तीपुर स्टेशन स्थित वाशिंगपीट के समीप से आरपीएफ ने गश्ती के दौरान 191 बोतल शराब के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार किया था। दोनों धंधेबाज को आरपीएफ पोस्ट के एक कमरे में बंद कर कर्मियों के द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही थी इसी दौरान दोनों आरोपी छत का एस्बेस्टस उठा कर वहां से फरार हो गये थे। इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में आरपीएफ सब इंस्पेक्टर सहित चार कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था। यह भी पढ़ें- 11.48 लीटर शराब के साथ दो गिरफ्तार हालांकि पुलिस की दबिश में आरोपी पेठिया गाछी निव...